माझी सावैयां की तीरंदाजी टीम ने फ्रांस में जीता सिल्वर मेडल, वर्ल्ड कप आर्चरी स्टेज थ्री में भारत की महिला रिकर्व टीम का शानदार प्रदर्शन

Chaibasa :- पूर्व ओलंपियन तीरंदाज माझी सावैयां की महिला तीरंदाजी टीम ने फ्रांस में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत की महिला रिकर्व टीम ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित आर्चरी वर्ल्ड कप (स्टेज-3) में सिल्वर मेडल जीत लिया है। इस टीम के लिये पूर्व ओलंपियन माझी सावैयां को कोच बनाया गया था। पदक जीतने वाली इस टीम में झारखंड की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी के अलावे अंकिता भगत तथा सिमरन जीत कौर शामिल थीं। हालांकि भारत की यह टीम गोल्ड मेडल इवेंट में चीनी ताईपे से हार गयी। लेकिन सिल्वर जीतने में सफल रही। गौरतलब है कि माझी सावैयां ओलंपिक छोड़कर दुनिया की बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

फिलहाल वे सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण में तीरंदाजी कोच कार्यरत हैं। इधर, चाईबासा स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकु ने इस उपलब्धि पर खुशी जतायी है। कहा कि झींकपानी प्रखंड के रघुनाथपुर निवासी माझी सावैयां की देखरेख में फ्रांस में यह जीत हासिल करना हर्ष का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *