एसीबी ने मनोहरपुर रेंजर को रंगे हाथों दबोचा, 99 लाख रुपए बरामद

Chaibasa:- एसीबी की टीम ने मनोहरपुर से वन विभाग के रेंजर विजय कुमार को रंगे हाथ पैसे लेते हुए गिरफ्तार किया है. उसके घर से 99 लाख बरामद किया है. रेंजर विजय कुमार ने मनोहरपुर निवासी गणेश प्रमाणिक से पलंग जमशेदपुर ले जाने के लिए 2500 की रिश्वत की मांग की थी.

 

मनोहरपुर में ACB ने कार्रवाई करते हुए वन विभाग रेंजर विजय कुमार के घर से 99 लाख रुपए के साथ उनके कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष पोद्दार को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस बावत मनोहरपुर के गणेश प्रमाणिक ने पुराने पलंग को जमशेदपुर ले जाने के एवज में ढाई हजार रुपए घूस मांगने की शिकायत एसीबी से की थी.

इसके बाद एसीबी के डीएसपी एस तिर्की के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान वादी से घूस लेते हुए रेंजर और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. इसके बाद टीम ने उनके सरकारी आवास की तलाशी ली. तो वहां से 99 लाख 2 हजार 540 रुपए नकद बरामद किया है. एसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर जमशेदपुर ले गई है. वहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत