Adityapur High voltage Drama : पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, विरोध करने पर पत्नी और सास को पीटा, मामला पहुंचा थाने, देखें video

आदित्यपुर :आरआईटी  क्षेत्र अंतर्गत एलआईजी फ्लैट के रहनेवाले त्रिपुरी सिंह नामक व्यक्ति पर उसकी पत्नी नीलू कुमारी आरआइटी थाना पहुंच अपने पति त्रिपुरारी सिंह पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगया है। यहीं नहीं शुक्रवार को गांव से आयी नीलू की मां पर भी हमला कर दिया। जिससे नीलू कुमारी की बुजुर्ग मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। 

Video पीड़ित महिला का बयान
घटना के बाद पीड़ित द्वारा आरआइटी थाना में लिखित शिकायत किया गया। नीलू ने बताया कि उसे दो पुत्री और एक पुत्र है। बच्चों के साथ उसे जान से मारने की साजिश रची जा रही है। घायल नीलू की मां बिहार के पटना जिले के रहनेवाले है। इधर लिखित शिकायत देने के बाद थाने में ही बाद नाटकीय तौर पर मामले का समझौता हो गया। आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि शिकायत करने के बाद महिला ने थाने में लिखित देकर समझौता कर लिया।
  • जाने मामला
घायल त्रिपुरारी सिंह की सास मालती देवी ने कहा कि दुसरी शादी करने के बाद त्रिपुरी सिंह उसकी पुत्री से अक्सर मारपीट किया करता है। उसकी मां उसके साथ रह रही थी। वहीं दुसरी पत्नी के चलते पहले अपनी ही मां के साथ मारपीट किया। इसके बाद मालती देवी की भी पीटायी कर दी। इधर पूरे घटनाक्रम पर थाना प्रभारी सागर लाल महाथा ने बताया कि बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। चार वर्ष पुर्व त्रिपुरारी सिंह ने दुसरी शादी कर ली थी। बाद में पहली पत्नी के साथ सभी रहते थे। लेकिन बीते दिनों से विवाद होने के बाद शुक्रवार को मारपीट की गयी थी। लेकिन पीड़ित पक्ष ने लिखित शिकायत देने के बाद समझौता कर लिया।
  • त्रिपुरारी सिंह ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
पूरे घटनाक्रम पर जब त्रिपुरारी सिंह से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने थाने पहुंची महिला को पत्नी बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह महिला उसकी पत्नी नहीं है बल्कि साली है जबकि उन्होंने दूसरी शादी किए जाने के आरोप को सिरे से खारिज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *