TMH में भर्ती मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर एयर एंबुलेंस से चेन्नई रवाना. देखें VIDEO

Jamshedpur: झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ने से उन्हें इलाज के लिए एयर एंबुलेंस द्वारा आज चेन्नई भेजा गया। वह दो दिन से बीमार थे और उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Video
पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि उन्हें 2 दिन से बुखार आ रहा था। साथ ही उन्हें मधुमेह बीमारी की शिकायत थी। उनका शुगर लेवल कम हो जा रहा था। उन्हें कोरोना नहीं है। वैसे वह फिट है, लेकिन मधुमेह की गड़बड़ी के कारण बहुत तेजी से ऊपर नीचे होने के कारण, जहां वे चेन्नई में इलाज करवाए थे ,उसी डॉक्टर से बातचीत कर उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा जा रहा है।
 विजया जाधव, उपायुक्त
उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल के एंबुलेंस से लेकर सोनारी हवाई अड्डा में एयर एंबुलेंस द्वारा जिला प्रशासन की उपस्थिति में चेन्नई ने रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *