मंत्री चंपई सोरेन की दोहरी खुशी, 66 वें जन्मदिन पर 1932 खतियानी स्थानीय विधेयक पास, समर्थकों संग मनाया जश्न

Saraikela: झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को दोहरी खुशी है. 11 नवंबर को मंत्री चंपई सोरेन ने 66 वें जन्मदिन के साथ विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर मुख्यमंत्री द्वारा 1932 खतियानी स्थानीय विधेयक पारित होने की खुशी में समर्थकों के साथ मिलकर आदित्यपुर इमली चौक स्थित कार्यालय पर केक काटकर जश्न मनाया.

केक काटकर जन्मदिन मनाते मंत्री चंपई सोरेन

शुक्रवार को विधानसभा के विशेष सत्र में 1932 खतियानी आधारित स्थानीय और नियोजन नीति विधेयक पारित होने के सत्र से भाग लेकर मंत्री चंपई सोरेन रांची से कांड्रा पहुंचे. जहां समर्थकों द्वारा कांड्रा मोड़ से लेकर गम्हरिया तक ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया गया. इधर आदित्यपुर पहुंचने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवित्र बर्मन और आदित्यपुर के नगर अध्यक्ष दीपक मंडल के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया, जहां ढोल नगाड़ों के बीच जमकर आतिशबाजी की गई. आदित्यपुर इमली चौक स्थित कार्यालय में मंत्री चंपई सोरेन ने 66 वे जन्मदिन के मौके पर केक काटकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाया. इस मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि जिस वादे और इरादे के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य में पूर्ण बहुमत सिद्ध कर सरकार सरकार बनाया,आज उस सरकार के मुखिया गुरु जी के पुत्र हेमंत सोरेन हर एक वादे को पूरा कर रहे हैं. इन्होंने कहा कि अलग राज्य होने के बाद आदिवासी-मूलवासियों के हक की लड़ाई झामुमो ने लड़ी है. जिसका नतीजा है कि आज 22 साल बाद स्थानीय नीति लागू है. जिसका जश्न आज पूरा राज्य मना रहा है।

चंपई सोरेन,  मंत्री,  झारखंड सरकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप