Minister’s Mother Passes Away: झारखंड के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन: पुरेंद्र नारायण सिंह ने जताया गहरा शोक

​आदित्यपुर: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता संजय प्रसाद यादव मंत्री संजय माता का आज सुबह (प्रातःकाल) देहांत हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Adityapur Nagar Nigam elections: आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 से किस्मत आजमाएंगे समाजसेवी दीपक चौधरी

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा का पार्थिव शरीर आज शाम उनके पैतृक निवास, ढाका मोर, बांका (बिहार) पहुंच चुका है। परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय नेताओं द्वारा अंतिम दर्शन किए जाने के बाद, बुधवार सुबह पवित्र गंगा नदी के तट सुल्तानगंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया जाएगा।

​आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और क्षेत्र के सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता पुरेंद्र नारायण सिंह ने मंत्री जी की माता के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पुरेंद्र नारायण सिंह ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि यह समय मंत्री जी और उनके परिवार के लिए अत्यंत कठिन है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में चिर शांति प्रदान करें और इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं उनके समस्त परिवार को दें। मंत्री जी के आवास पर शोक संतप्त लोगों का तांता लगा हुआ है।

http://Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज