Adityapur: भाजपा आदित्यपुर मंडल कार्यसमिति बैठक में मिशन 2024 के दिए गए टास्क VIDEO

आदित्यपुर: भाजपा आदित्यपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन रविवार को अटल पार्क सभागार में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को आगामी मिशन 2024 को लेकर मूल -मंत्र दिए गए बैठक में सरल ऐप और बूथ मजबूती को लेकर भी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया।
 राजेश शुक्ला,  मंडल प्रभारी
कार्यसमिति बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। मंडल कार्यसमिति बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विजय महतो, मंडल प्रभारी शकुंतला माहाली, वरिष्ठ नेता एसएस मिश्रा,  निगम आदित्यपुर के उप महापौर अमित सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शुक्ला, एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहाली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितिका मुखी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार मौजूद रहे ।कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के साथ सरल ऐप के माध्यम से संगठन विस्तार की जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा केंद्रीय निर्देशों के अनुपालन को लेकर भी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया। बैठक में आदित्यपुर मंडल के कार्यकर्ता में गुरजीत सिंह, किशन प्रधान, संतोष शाह बबलू शर्मा पवन महतो कृष्णा गोपाल पिंटू रंजीत शांडिल्य सावन गुप्ता स्वप्न दास सुनीता पासवान गीता गोप राजकुमार सिंह बीरेन्द्र कुमार बाबु चंद प्रजापति कृष्ण मुरारी झा शंकर दास अनिल झा दीपक झा धनंजय स्वर्णकार असीम महतो अमृतेश सिंह आदि उपस्थित थे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *