चौका: बनसा में मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

Saraikela: चौका – कांड्रा मुख्य मार्ग पर बनसा पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार का मौके पर ही मौत हो गई ।
इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया .जानकारी के अनुसार मृतक का नाम चौका खूंटी निवासी तारा पद महतो है. जो बनसा से अपने घर खूंटी आ रहा था तभी यह दुर्घटना घट गई. सूचना पाते ही चौका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. वही घायल व्यक्ति को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *