गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास मुंबई – हावड़ा अप लाइन ट्रेन से कटकर एक की मौत

Gamhariya: गम्हरिया रेलवे स्टेशन से सटे पाकुरगोड़ा में बीती रात मुंबई हावड़ा अपलाइन में ट्रेन की चपेट में आकर 40 वर्षीय व्यक्ति की कटकर मौत हो गई है.
मुंबई हावड़ा अपलाइन पोल संख्या 261/9 ,11 के बीच ट्रैक से अज्ञात व्यक्ति का शव आरपीएफ ने बरामद किया है. बताया जाता है कि बीती रात 7:50 पर लोको पायलट द्वारा आरपीएफ को सूचित किया गया कि ट्रैक पर शव पड़ा है. जिसके बाद आरपीएफ अधिकारियों ने शनिवार सुबह शव को ट्रक से बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *