Municipal Election 2026: दोपहर 1 बजे तक चाकुलिया में सबसे अधिक 50.1% मतदान

Jamshedpur Municipal Election 2026

जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम): Municipal Election नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जारी मतदान प्रतिशत के अनुसार मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

नगर निकाय चुनाव 2026: 11 बजे तक चाईबासा में 21.3% और चक्रधरपुर में 15.11% मतदान

Jamshedpur Municipal Election 2026

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,

मानगो नगर निगम में दोपहर 1 बजे तक 31.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
जुगसलाई नगर परिषद में 38.4 प्रतिशत मतदान हुआ है।
वहीं चाकुलिया नगर पंचायत में सबसे अधिक 50.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

मतदाताओं में उत्साह

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिला, युवा और बुजुर्ग मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी खास उत्साह है। चाकुलिया क्षेत्र में अधिक मतदान को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।

Jamshedpur Municipal Election 2026
सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। साथ ही कहा है कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

http://नगर निकाय चुनाव 2026 बूथ निरीक्षण: 6 प्रमुख केंद्रों पर सख्त सुरक्षा जांच, पारदर्शिता का बड़ा संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’