Chaibasa News : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को, सुलहनीय मामलों का होगा निष्पादन

Chaibasa:- चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर में आगामी माह 13 अगस्त को आम जनों के सुविधा हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है. ज्ञात हो कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ आम जनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्राधिकार के द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है. प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला ने आज जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारी के साथ लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए मंथन किया. उनके क्षेत्रों में प्री लिटिगेशन तथा सुलहनीय और निष्पादन योग्य मामलों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

उनके द्वारा लगातार विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता का प्रयास किया जा रहा है. इस मौके पर प्राधिकार के सचिव श्री राजीव कुमार सिंह ने आम लोगों के लिए और जानकारी देते हुए बताया कि आगामी माह वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने बैंक ऋण, पेंशन, बीमा, मुआवजा बीमा, वन अधीनियम, शमनीय फौजदारी मुकदमा, दीवानीवाद, राजस्व वाद, दूरसंचार वाद, सर्विस मेटर, पेंसन मामले, वैवाहिक वाद, भू-अर्जन वाद, मोटरयान दुर्घटना क्लेम संबंधित सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए प्राधिकार के कार्यालय मे संपर्क कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *