Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार नक्सलियों के खिलाफ चल जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सारंडा स्थित गुआ थानान्तर्गत गुआ और रोवाम रोड के बीच गंगदा के समीप जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 02 (दो) I.E.D बरामद किया गया. बरामद इस IED को सुरक्षा के दृष्टिकोण से जवानों ने एसओपी का पालन करते हुए उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट कर दिया.

इसे भी पढ़ें : Naxal Operation : नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जवानों 6 तीर IED किया बरामद, किया नष्ट
जानकारी देते हुए पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अजय महतो अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई. जिसके आलोक में 17 फरवरी को एक संयुक्त अभियान गुआ थाना के आस-पास पहाड़ी जंगली क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.
अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज गुआ थानान्तर्गत गुवा और रोवाम रोड के बीच गंगदा के समीप जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये दो I.E.D एक 20 किलो का और दूसरा 5 किलो का बरामद किया गया. जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.
बरामदगीः-
- 20 KG का 01 I.E.D
- 05 KG का 01 I.E.D.
इसे भी पढ़ें : http://सारंडा में नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को लगा रखा था 5 किलो का IED, किया गया नष्ट