Gamharia Bjp Picnic:दिल्ली की तरह बिहार और झारखण्ड में भी बनेगी एनडीए सरकार: चम्पाई सोरेन

गांजिया बराज में आयोजित हुआ कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज

Gamharia:कार्यकर्ता ही किसी पार्टी के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता जितने मजबूत होंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। उपरोक्त बातें भाजपा की ओर से गांजिया बराज मैदान में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चम्पाई सोरेन ने कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण के बिना पार्टी का कोई वजूद नहीं रहता है। कहा कि अगले चुनाव में दिल्ली की तरह बिहार और झारखण्ड में भी एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए जनहित के कार्यों में जुट जाने का निर्देश दिया। समारोह को भाजपा नेता बास्को बेसरा, सीके गोराई, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री उषा पांडे, प्रखंड अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव, निरंजन मिश्रा , आरआईटी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह जीत सिंह, सुनीता मिश्रा, रश्मि साहू, बीटी दास, दीपक मंडल, दीपक नायक, राकेश सिंह, प्रमोद पाठक, पूर्व पार्षद ममता बेज समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ