Saraikela Students Conference: AIDSO जिला छात्र सम्मेलन में नई कमेटी का गठन

सरायकेला : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन का छठा जिला छात्र सम्मेलन सरायकेला स्थित धर्मशाला हॉल में शुक्रवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी के नेतृत्व में सरायकेला खरसावां जिले में शिक्षा व्यवस्था की जर्जर स्थिति को सुधारने को लेकर बृहद पैमाने पर छात्र आंदोलन का निर्णय लिया।
नयी कमेटी में अध्यक्ष विशेश्वर महतो, सचिव प्रभात कुमार महतो, उपाध्यक्ष कार्तिक गोप ,रेनू महतो कोषाध्यक्ष अमन कुमार सिंह, कार्यालय सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक,सचिव मंडली सुमन महतो, लकीकांत पतर को बनाया गया।
इस सम्मेलन में शिक्षकों की कमी, सत्र अनियमितता, परीक्षाफल में गड़बड़ी, अवैज्ञानिक सेमेस्टर सिस्टम, सीट कटौती, शिक्षा को बर्बाद करने वाली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ, आदित्यपुर में सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना, छात्रवृत्ति की समस्या दूर करने, सीयूईटी नामांकन प्रणाली को रद्द करने की मांग को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस दौरान एसबी कालेज चांडिल, के. एस. कॉलेज सरायकेला, आदित्यपुर, कुकड़ू, खरसावां, राजनगर से छात्र शामिल हुए। सम्मेलन को  मेंसंबोधित करते हुए राज्य सचिव सोहन महतो ने कहा कि सरकार सरकारी विद्यालयों को आधारभूत संरचनाओं व शिक्षकों की कमी का हवाला देकर बंद कर रही है। वहीं दूसरी ओर निजी शिक्षण संस्थानों को बढ़ावा दे रही हैं। जिससे सरकारी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है। जिसका खामियाजा आम परिवार से आने वाले छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कॉलेज की संख्या जिले में मात्र तीन है, जिसके कारण छात्र-छात्राएं माध्यमिक परीक्षा पास करे जा रहे हैं।परंतु उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ए.आई.डी.एस.ओ. इस स्थिति में खामोश नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *