एनआईटी जमशेदपुर का 12 वां दीक्षांत समारोह कल,1037 छात्रों के बीच बटेंगी डिग्रियां, गोल्ड मेडल पर छात्राओं का कब्जा

Saraikela: एनआईटी जमशेदपुर का 12 वां दीक्षांत समारोह 5 नवंबर को संस्थान के जिमखाना परिसर में आयोजित किया जाएगा. जिसमें कुल 1037 छात्र-छात्राओं के बीच डिग्री और उपाधि बांटे जाएंगे.

 

एनआईटी जमशेदपुर के 12 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन शामिल होंगे .वही विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएसबी ग्रुप के चेयरमैन आर के बेहरा भी मौजूद रहेंगे. दीक्षांत समारोह के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक प्रोफेसर के के शुक्ला ने बताया कि, दीक्षांत समारोह में कुल 1037 छात्रों के बीच डिग्रियां बांटी जाएंगी. जिनमें अंडर ग्रेजुएट के 643, पोस्ट ग्रेजुएट के 366 और पीएचडी के कुल 28 छात्र शामिल है. दीक्षांत समारोह में कुल 671 छात्रों के शामिल होने कीसहमती है. निदेशक के के शुक्ला के कार्यकाल में यह 6 वा दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है, जबकि संस्थान का यह 12वां वार्षिक दीक्षांत समारोह है.
यूजी और पीजी में छात्राएं  टॉपर, कोल्ड पर भी कब्जा
एनआईटी के 12 वे दीक्षांत समारोह में अंडर ग्रैजुएट सिविल ब्रांच की टॉपर छात्रा हंसा कुमारी और एमसीए की छात्रा दिव्यांशी अग्रवाल को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा 23 टॉपर छात्रों के बीच सिल्वर मेडल बांटे जाएंगे, जिनमें 14 छात्राएं शामिल हैं .के के शुक्ला ने बताया कि, इस वर्ष से अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग में नए ब्रांच इंजीनियरिंग एंड कंपटीशनल मैकेनिकल कोर्स की शुरुआत की गई है . जिसमें 30 सीट हैं और यह कोर्स आईआईटी दिल्ली के तर्ज पर प्रारंभ किया गया है, जिसमें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं .इन्होंने बताया कि, संस्थान में वर्तमान समय में 35 विषयों पर छात्र रिसर्च कर रहे हैं ,जिसकी कुल लागत 560 लाख रुपए है .जो विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्पॉन्सर्ड है. प्रेस वार्ता में संस्थान के निदेशक के के शुक्ला के साथ रजिस्ट्रार कर्नल एनके राय ,प्रोफेसर अमरेश कुमार, प्रोफेसर एम हसन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप