सरायकेला थाना के नए प्रभारी बने नीतीश कुमार, कहा अवैध धंधे होंगे बंद

Saraikela: सरायकेला थाना का नया प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार को बनया गया है. बुधवार शाम नए प्रभारी ने निवर्तमान प्रभारी सरायकेला अंचल निरीक्षक राम अनूप महतो से पदभार ग्रहण किया.
सरायकेला थाना में विगत दिनों कस्टडी में नाबालिग मोहन मुर्मू मौत मामले को लेकर पूर्व थाना प्रभारी मनोहर कुमार को निलंबित करते हुए ,सरायकेला अंचल निरीक्षक राम अनूप महतो को प्रभार दिया गया था, इस बीच बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने नीतीश कुमार को थाना प्रभारी जा ज़िम्मा सौंपा. प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि अपराधिक गतिविधियों को रोकने के साथ क्षेत्र में अवैध धंधों को बंद कराया जाएगा. इस मौके पर सरायकेला पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने इनका अभिनंदन किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *