डायन बिसाई के संदेह में वृद्ध की कर दी हत्या, पुलिस ने दो किया गिरफ्तार

Haatgamhariya:- डायन-बिसाही के संदेह में हाटगम्हारिया थाना क्षेत्र के रुईया गांव के मोटायसाई टोला में एक 65 वर्षीय वृद्ध घनश्याम गोप की हत्या कर दी गयी है.

 

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात घनश्याम गोप अपने घर में सोया हुआ था और उस दौरान घर में रहने वाला एक मात्र सदस्य था. वृद्ध घनश्याम जब गहरी नींद में था उसी दौरान अज्ञात लोगों ने घर मे घुस कर घनश्याम गोप की हत्या कर दी. गांव के ग्रामीण बताते हैं कि घनश्याम गोप घर में रहने वाला एकमात्र सदस्य था. जिस कारण उसकी हत्या की भी जानकारी किसी को नहीं हो सकी. जब गांव के ग्रामीणों ने दरवाजा नहीं खुलने पर शनिवार की सुबह जाकर देखा तो घनश्याम मृत पड़ा हुआ था. जिसकी जानकारी गांव के ग्रामीणों ने थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश हेम्ब्रम दल बल के साथ गांव में पहुंची और शव कब्जे में ले लिया. पुलिस ने घटना की जानकारी ग्रामीणों से ली छानबीन में जुट गई. छानबीन करने के बाद पुलिस ने दो युवकों सोनाराम पिंगुवा एवं दिनेश पिंगुवा को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप