संविधान दिवस पर छात्र- छात्राओं ने संविधान के सम्मान की शपथ ली चाईबासा ।

तांतनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उलीडीह में रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्र- छात्राओं ने संविधान के सम्मान की शपथ ली। साथ ही बच्चों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए संविधान के सम्मान की शपथ ली।

इसे भी पढ़ें :-

जमशेदपुर : संविधान दिवस पर चार संगठनों ने चलाया संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान

छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारत के संविधान के बारे में अनेक जानकारियां दी गईं।

इस दौरान भारतीय संविधान के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बच्चों को बताया गया कि संविधान में लिखे गए सभी अधिकार एवं कर्तव्य आम नागरिक के सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। संविधान के नियमों का पालन करते हुए प्रत्येक व्यक्ति अपने समाज और देश का उत्थान कर सकता है।

मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरि शंकर गोप, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार के अलावा अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

http://जमशेदपुर : संविधान दिवस पर चार संगठनों ने चलाया संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ