Adityapur Constitution Day: संविधान पुस्तिका पर पुष्प अर्पित कर मना संविधान दिवस, राष्ट्रपति- राज्यपाल कानूनविद को बनाने जलाड़ो की मांग

Adityapur: 26 नवंबर संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आदित्यपुर स्थित झारखंड लीगल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, जलाड़ो के तत्वाधान में संविधान पुस्तिका पर पुष्प अर्पित कर संविधान दिवस मनाया गया, इस मौके पर संविधान के प्रस्तावना को भी पढ़ा गया।

जलाड़ो के अध्यक्ष अधिवक्ता ओमप्रकाश के नेतृत्व में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में जलाड़ो द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय से राज्य के सभी जिला न्यायालय में प्रतिदिन तिरंगा फहरा जाने की मांग की गई इसके अलावा, राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति, राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर किसी कानूनविद को ही बनाए जाने की भी मांग की गई, इस मौके पर संविधान प्रस्तावना को पढ़कर, संविधान के प्रति सच्ची आस्था विश्वास के साथ संविधान के नियमों का पालन किए जाने का भी शपथ लिया गया, मौके पर अजाईल लर्निंग कोचिंग सेंटर के भी विद्यार्थी गण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मौके पर सचिव एस के सवाई, उपाध्यक्ष बृजेश वर्मा, अमरेश कुमार ,राजेश ठाकुर, डी एन ओझा, रवि शंकर पासवान, मनोज सिंह, कृष्ण जी प्रसाद समेत अधिवक्ता और छात्रगण भी मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *