Adityapur (आदित्यपुर) : श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति, एलआईजी-एमआईजी जनता रो हाउस (एमआईजी मैदान, आदित्यपुर-02) के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक-संगीत और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मंच संभालते ही मशहूर भोजपुरी गायिका शिल्पी राज और उनकी टीम ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया।
शिल्पी राज के लोकप्रिय गीतों ‘गरईया मछरी’, ‘नदिया के बीच नैया डोले’ और ‘राजा जी खून कई दिहीं’ पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु और युवा देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आगंतुक अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर समिति की वार्षिक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। आयोजन में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह, प्रदेश भाजपा महामंत्री मनोज कुमार सिंह, पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, सरोज सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह, प्रदीप सिंह, विजय गगराई, ब्रजभूषण सिंह और सुरेश साव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, चेयरमैन समरेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव संजय पांडेय और कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके अलावा सुमित कुमार सिंह, प्रभाकर शर्मा, आलोक श्रीवास्तव, प्रभात कुमार सिंह रिंकू, जगदीश मंडल, राकेश मिश्रा, ललन शुक्ला, हरेकृष्णा प्रधान, दिवाकर झा, शिवशंकर सिंह, विकास सिंह, अजय सिंह, धीरज सिन्हा, अमरनाथ चौधरी, कृष्ण गोपाल पिंटू, नरेंद्र चौधरी, विजय कुमार सिंह, धर्मनाथ शर्मा, अमरनाथ ठाकुर, कुमुद रंजन, अशोक सिंह, सतीश शर्मा, मनु भगवान और अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
http://Adityapur: नवयुवक काली पूजा कमिटी का भव्य पंडाल उद्घाटित, झूमुर-संगीत व महाभोग से सजेगा उत्सव








