विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर मेडिकल कॉलेज निर्माण का अवरुद्ध हुआ खत्म, रि-टेंडर में के एमभी प्राइवेट लिमिटेड को मिला काम

Chaibasa :-  चाईबासा प्रखंड स्थित उलीझारी गांव में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अब सुचारू रूप से चलेगा. ज्ञात हो कि निर्माण कार्य के दौरान बकाया मजदूरी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विरोधाभास चल रहा था. इस समस्या को स्थानीय विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर दूर किया गया. बकाया रखने वाले एजेंसी सिम्पलेक्स को हटाते हुए रि टेंडर प्रक्रिया की गई. जिसमें के एम भी प्राइवेट लिमिटेड को निर्माण कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी मिली.

इसे भी पढ़ें :- डायरिया की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की मौत, रिलीफ मेडिकल टीम पहुंची गांव

इस बाबत गुरुवार को माननीय विधायक दीपक बिरुवा, पुलिस प्रशासन, स्थानीय ग्रामीण और वर्तमान कार्यकारी एजेंसी की संयुक्त बैठक गांव आंचू में हुई. जिसमें सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारी एजेंसी के एम भी प्राइवेट लिमिटेड ने बकाया मजदूरी भुगतान करने की बात कही. वहीं मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की बात कही गई. विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण किया जाए.

साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराने का निर्देश एजेंसी को दिया. इस बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशींद्र बड़ाइक, सदर एसडीपीओ दिलीप खालखो, जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, मुफस्सिल थाना प्रभारी पवनचंद्र पाठक समेत स्थानीय ग्रामीण मुंडा और ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :- http://सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ गोइलकेरा में झारखंड आंदोलनकारी मंच और आजसू ने निकाली आक्रोश रैली, जनसभा आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला

Seraikela News: एसपी ने की SC/ST एक्ट के लंबित कांडों की समीक्षा, अनुसंधानकर्ताओं को दिए कड़े- निर्देश ​लंबित मामलों के अविलंब निष्पादन और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर रहा जोर; लापरवाही बरतने वालों को दी गई चेतावनी