दीपावली के मौके पर ग्राहकों को लगाया जा रहा था नकली चुना, जाने क्या है पूरा माजरा

धनबाद: दीपावली का त्यौहार नजदीक है लोग अपने-अपने घरों के साफ-सफाई में जुटे हुए हैं. दीपावली के शुभ अवसर पर लोग अपने घरों की साफ सफाई के लिए चुना का अधिकतर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसी मौके का फायदा उठाते हुए धनबाद में एक कंपनी के द्वारा ग्राहकों को नकली चुना लगाया जा रहा था. पूरे मामले का पर्दाफाश किया गया है और पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है. फिलहाल संचालक फरार है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है.

गौरतलब है कि दीपावली के मद्देनजर बाजार में डुप्लीकेट चुना (लाइम) धड़ल्ले से खपाया जा रहा है, इसका नुकसान ट्रेडमार्क व्यापारियों को हो रहा है. गोविंदपुर में सोमवार को एक मामला उस वक्त उजागर हुआ जब बरवा पूर्व में गिरिडीह के कारोबारी के शिकायत पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली चुना जप्त किया गया.

कारोबारी के वकील आदित्य कुमार ने बताया कि कई वर्षों से उक्त फैक्ट्री में उनके क्लाइंट के ब्रांड ताज (लाइम) की डुप्लीकेट सामग्री बनाई जा रही थी जिसका कॉपीराइट एवं ट्रेड लाइसेंस उनके क्लाइंट के पास है. अखबारों में इश्तहार देने एवं बार-बार शिकायत किए जाने के बाद भी डुप्लीकेशी नहीं रुकी. जिस कारण उनके क्लाइंट के व्यवसाय पर असर पड़ रहा था उनका गुडविल भी खराब हो रहा था.

आज गोविंदपुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई और 100 पैकेट से अधिक नकली चुना जब्त किया गया है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. फिलहाल संचालक मौके से फरार होने में सफल रहा पुलिस उसके गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

बाइट:–आदित्य कुमार–वकील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

Adityapur SIA Executive Committee: सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन; 2027 में मनेगा प्लैटिनम जुबली वर्ष ,आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और गैस आपूर्ति को लेकर सरकार से की गई विशेष मांग

आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा के मुद्दों पर हुई चर्चा; अर्जुन मुंडा ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं