कुजू नदी के समीप यात्री बस में लग गई आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

Chaibasa :- सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना अंतर्गत कुजू नदी के समीप यात्री बस में आग लग गई. घटना के बाद चालक की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई.

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह टाटा से चाईबासा आ रही मां भवानी शंकर नामक बस के इंजन में अचानक आग लग गई. बस से धुआं निकलता देख गाड़ी के चालक बस को रोक दिया. जिसके बाद गाड़ी में सवार सभी यात्री अपना सामान लेकर उतर गया. बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया. जिससे एक बड़ी घटना होते होते टल गई. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप