गम्हरिया: जमुना बांध तालाब के पास प्रतिबंधित पशु अंग मिलने पर उग्र हुए लोग, थाना प्रभारी ने माहौल कराया शांत

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया जमुना बांध तालाब के पास प्रतिबंधित पशु अंग मिलने से लोग आक्रोशित हो उठे. बताया जाता है कि जमुना बांध तालाब के पास मंदिर से सटे खाली स्थान पर प्रतिबंधित पशु का अंग बरामद किया गया था।

सोमवार को स्थानीय लोगों द्वारा पशु अंग मिलने पर फौरन इसकी सूचना आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने माहौल शांत कराते हुए लोगों को समझाने बुझाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. वही सूचना मिलने पर स्थानीय बजरंग अखाड़ा समिति और विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार जिला अध्यक्ष डॉ जे एन दास भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और पुलिस प्रशासन से मामले की जांच उपरांत कार्रवाई की मांग की। इन्होंने ने पुलिस प्रशासन से मांग रखी है कि दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके. इस मौके पर सानू सिंह ,धनंजय स्वर्णकार, चिंटू गोराई, आकाश दास, विशाल गोस्वामी, अंकित सिंह ,आकाश समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’