चाईबासा के लोग जल्द आनंद ले सकेंगे I Love Chaibasa सेल्फी केंद्र का, Rotary Club करवा रही निर्माण

Chaibasa:- रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा स्टेशन परिसर के बाहर I Love Chaibasa का निर्माण कराया जा रहा है. जिसका कार्य अंतिम चरण में है.

दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ मंडल व्यवसायिक प्रबंधक मनीष पाठक द्वारा स्वीकृत प्राप्त यह निर्माण वरिष्ठ अधिवक्ता एवं क्लब के सदस्य रोटेरियन निरंजन प्रसाद साव के द्वारा अपने पिता एम पी साव की स्मृति में कराया जा रहा है. रेलवे परिसर में निर्माणाधीन संरचना रोटरी क्लब के सदस्य एवं अनुभवी आर्किटेक्ट विक्रम खिरवाल की देखरेख में कराया जा रहा है जो अब पूर्ण होने की स्थिति में है. जिसका उद्घाटन 11 दिसंबर को किया जाएगा. यह जानकारी देते हुए क्लब के सचिव सौरभ प्रसाद ने बताया की उद्घाटन के दिन क्लब द्वारा S R Rungta group द्वारा प्रायोजित अन्यान्य कार्यक्रम fun at railway station भी कराया जाएगा. उक्त कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मनोरंजन एवं जन भागीदारी के क्रियाकलाप ओपन डांस प्रतियोगिता, कराते प्रदर्शन, योग प्रदर्शन, वॉलीबॉल, गली क्रिकेट, चेस, कैरम, सांप सीढी आदि का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम 11 दिसंबर को सुबह 6 बजे से आयोजित की जाएगी जो I Love Chaibasa के उद्घाटन के साथ समाप्त होगी. क्लब के सदस्यों ने चाईबासा के लोगो के मनोरंजन के लिए आयोजित यह कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका आनंद लेने का आग्रह किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप