चाईबासा : शानदार प्रदर्शन कर लौटने पर खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

Chaibasa :- जमशेदपुर में आयोजित खेल मेला में शानदार प्रदर्शन करने के लिये सोमवार को सदर प्रखंड के मतकमहातु में खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

चाईबासा : मतकमहातु ग्रामसभा में 16 गांवों के 26 उदीयमान खिलाड़ी हुए सम्मानित

बता दें कि जमशेदपुर स्थित एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में क्रीड़ा भारती द्वारा खेल मेला आयोजित किया गया था. मतकमहातु की खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था. उन्होंने कबड्डी के बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया. मतकमहातु की पंचायत समिति सदस्य मंजू देवगम ने पुष्पगुच्छ देकर ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया. इस मौके पर मंजू देवगम ने कहा कि सुविधा के अभाव में भी ऐसा शानदार प्रदर्शन वाकई काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा कि खुशी है कि अब लड़कियां भी चूल्हे चौके से आगे बढ़कर खेलों में छाप छोड़ रही हैं.

इस मौके पर कबड्डी कोच जयंती देवगम, कप्तान प्रियँका पाट पिंगुवा, रासमति बानरा, मेगा रश्मि सोय, जानकी पुरती, पूनम बारी, हेलेना चातर, सूमी पुरती, गीता हेंब्रम, किरण जेराई आदि मौजूद थीं.

इसे भी पढ़ें :- http://Chaibasa News : तीन होनहार फुटबॉल सितारे जमशेदपुर एफसी में शामिल, लालसिंह पुरती बनाए गए कप्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ