Chaibasa gang rape : पुलिस ने तीसरे दिन 7 युवकों को किया गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी शामिल, अन्य 2 फरार

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना चाईबासा स्थित एरोड्रम में 20 अक्टूबर को आदिवासी युवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कुल 7 युवकों को गिरफ्तार किया है. जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर के संध्या, पुराना चाईबासा स्थित हवाईअड्डा मैदान में 9-10 अज्ञात युवकों द्वारा एक युवक एवं युवती के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी करते हुए, युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए काण्ड के उद्भेदन एवं अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक SIT का गठन पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा द्वारा किया गया. पुलिस अधीक्षक, पo सिंहभूम, चाईबासा के निर्देशन में SIT टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन करते हुए, हवाईअड्डा मैदान के आसपास स्थित गाँवों शालीहातु, टेकराहातु, मुण्डुएदल, बारीपोखर, सिंहपोखरिया, कुदुबेड़ा, पुराना चाईबासा के वैसे युवकों का प्रोफाईल तैयार कर सत्यापन किया गया जो हवाईअड्डा मैदान में निरंतर आते-जाते थे. पूछताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि उक्त मैदान में सुरेन देवगम, सेटी, समीर, विष्णु खंडाइत, डेम्बो, पेट्रा, बाज, गुरा, सागेन हमेशा आकर बैठते है एवं इनकी घटना के बाद से इनकी गतिविधि काफी संदेहास्पद है.

उसके बाद गठित SIT टीम द्वारा छापामारी के क्रम में सुरेन देवगम, पुरमी देवगम उर्फ सेटी, प्रकाश देवगम उर्फ डेम्बो, सोमा सिंकु उर्फ पेट्रा, शिवशंकर करजी उर्फ बाज को अभिरक्षा में लेकर एवं अन्य दो नाबालिग लड़कों से पूछताछ किया गया तब ये सभी ने अपना अपराध स्वीकार किया. शिवशंकर करजी उर्फ बाज के स्वाकारोक्ति बयान के आधार पर काण्ड में लूटे गये पीड़िता का पर्स एवं उसमें रखा पीड़िता का आधार कार्ड, ए०टी०एम० कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस व 4500 / रूपये एवं अन्य सामग्री शिवशंकर करजी उर्फ बाज के घर से बरामद किया गया है. घटना के समय अभियुक्तों द्वारा पहने गये वस्त्र को जिसका उल्लेख प्राथमिकी में पीड़ीता द्वारा किया गया है, को SIT टीम द्वारा विधिवत् जप्त किया गया है. काण्ड में संलिप्त 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार एवं 02 बालक को निरूद्ध किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी-
1. शिवशंकर करजी उर्फ बाज उम्र 22 वर्ष पे० लुकना करजी
2. सुरेन देवगम उम्र 20 वर्ष पे0 – बागुन देवगम
3. पुरमी देवगम उर्फ सेटी उम्र 19 वर्ष पे0- सतारी देवगम
4. प्रकाश देवगम उर्फ डेम्बो उम्र 21 वर्ष पे0- सूंगा देवगम
5. सोमा सिंकु उर्फ पेट्रा उम्र 19 वर्ष पे0- गणेश सिंकु
6. नाबालिग दो बालक

बरामद समानों की सूची –
1. पीड़िता का वॉलेट एवं उसमें रखा (i) नगद 4500 /- रूपये (ii) आधार कार्ड, (iii) ए०टी०एम० कार्ड, (iv) ड्राइविंग लाईसेंस (v) HDFC बैंक का डेबिट कार्ड (vi) 03 प्रति पासपोर्ट साईज का फोटो |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *