Adityapur police challenge: पुलिस पकड़ रही बकरी चोर ,अपराधी गिरोह छीन रहे मोबाइल

आदित्यपुर:  पुलिस चोरी की घटना के प्रति इतनी सजग है कि अब बकरी चोर को भी पुलिस फौरन पकड़ रही है. लेकिन मोबाइल छिनतई गिरोह के लोग पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। बकरी चोर को पकड़ पुलिस भले ही कॉलर टाइट कर रही है। लेकिन मोबाइल छीनने वाले गिरोह में शायद पुलिस का खौफ नहीं है ।इसीलिए सोमवार की रात आदित्यपुर और आरआईटी थाना क्षेत्र में कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो अलग-अलग मोबाइल छिनतई की घटना घटित हुई।

आदित्यपुर थाना क्षेत्र पान दुकान चौक से सटे प्रियदर्शनी चौक से एम टाइप कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर सोमवार शाम तकरीबन 6:30 बजे सरेराह मोबाइल छिनतई की घटना रिहायशी इलाके में घटित हुई। बताया जाता है कि राम मड़ैया बस्ती की रहने वाली युवती मनीषा कर्मकार ड्यूटी से वापस अपने घर लौट रही थी। इस बीच फोन आने पर वह बात करने लगी तभी बाइक पर सवार हेलमेट पहने युवक ने झपट्टा मार मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। इस छीना- झपटी की घटना में युवती सड़क पर गिरकर घायल भी हो गई. मामले को लेकर युवती के परिजनों ने आदित्यपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो उन्हें सुबह दस्तावेजों के साथ बुलाया गया. वहीं घटना के ठीक 2 घंटे बाद रात 8:15 बजे आरआईटी थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क रोड नंबर 5 में भी बुजुर्ग से मोबाइल छिनतई की घटना घटित हुई ।2 घंटे के अंतराल पर हुए दोनो घटना ने पुलिस के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *