पुलिस जवानों को मिली सफलता, नक्सलियों के दो कैंप को किया ध्वस्त, बरामद हुई कई सामग्रियां

 

 

 

 

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान फिर एक बार बड़ी सफलता मिली है. इस बार सुरक्षा बलों के जवानों को टोंटो और जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के दो कैंप को ध्वस्त किया है. इसके साथ ही दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्रियां भी बरामद हुई है. 

इसे भी पढ़े:-

पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को आईईडी प्लान्ट कर रही महिला नक्सली हुई घायल, सहयोगी साथी जंगल में ले भागे

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आज टोंटो व जेटेया थानान्तर्गत झिरझोर एवं पोखरिया के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में एक अस्थायी नक्सली कैम्प में लगभग 70 लोगो की रूकने की व्यवस्था थी. इसी क्षेत्र से एक पुराने अस्थायी नक्सली कैम्प में लगभग 30 लोगों की रूकने की व्यवस्था थी, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. साथ ही दोनों नक्सली कैम्प से दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है. नक्सलियों के खिलाफ अभी लगातार अभियान जारी है.

 

 

बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

 

इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. जो अब भी लगातार संचालित है.

 

 

 

बरामदगीः-

 

1. कम्युनिस्ट पार्टी पुस्तक-07

 

2. जिला गाइड पुस्तक-01

 

3. नक्सली प्रशिक्षण नोटबुक-05

 

4. रेडियो ट्रांजिस्टर -01

 

5. कम्युनिस्ट पार्टी सदस्य पुस्तक-01

 

6. हल्का हरा रंग डांगरी-01 7. डांगरी काली पेंट-01

 

8. नया कपड़ा वार्दी-01

 

9. ब्लैक जैकेट-01

 

10. पॉलिथीन (काला-2 एवं पीला-1)-03

 

11. काली टी शर्ट – 01

 

12. ग्रे रंग की चादर-01

 

13. चमडे की बेल्ट – 01

 

14. सीटी यार्ड -01

 

15. काला पिहू- 01

 

16. नीला पिहू- 01

 

17. सिविल टी शर्ट-01

 

18. स्केल-01

 

19. स्टील प्लेट-01

 

20. जूता-01

 

21. सिरिंज, पेंसिल बैटरी

 

22. नेफ्थोलीन-02 पैकेट

 

23. अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

http://पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को आईईडी प्लान्ट कर रही महिला नक्सली हुई घायल, सहयोगी साथी जंगल में ले भागे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ