ग्रामीण संवेदक संघ के अध्यक्ष ने जिले के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण संवेदक संघ के अध्यक्ष सुनील सिरका ने सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर होने की बात कही है. पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर सुनील सिरका ने कहा कि 50 हजार रुपय घूस लेते गिरफ्तार किये गए विशेष प्रमंडल के रोकड़पाल बीटी सिंह तो सिर्फ एक मोहरा है. जिला के बड़े अधिकारियों के ऊपर इसी प्रकार कार्रवाई होनी चाहिए. बीटी सिंह स्टोर कीपर के पद पर तैनात है. लेकिन उसे रोकड़पाल का पद पर बैठाकर रिश्वत वसूलने का काम कराया जाता था.

इसे भी पढ़ें :- एसीबी की टीम ने विद्युत विभाग प्रमंडल कार्यालय के सहायक लिपिक को5 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सुनील सिरका ने कहा कि जिले में एक बड़े अधिकारी पर फर्जी तरीके से आदिवासी कोटे पर नौकरी करने की शिकायत कर सरकार तक जांच कर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. डीआरडीए में संविदा पर रहने वाले अजय यादव व राजीव मणि को पूरा कार्यालय के लेन-देन का जिम्मा दिया गया है. इसी प्रकार भूमि संरक्षण विभाग में तालाब की नाम मात्र की खोदाई कर पैसों का निकासी हो रही है. दो साल पहले डीएमएफटी की पांच योजनाओं को लेकर तांतनगर, चक्रधरपुर व जगन्नाथपुर में मामला दर्ज है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

इसे भी पढ़ें :- http://भारत जोड़ो की बात आमजनों के साथ अभियान का हुआ शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम