प्रीतम सिंह भाटिया केंद्रीय उपाध्यक्ष नानक साईं फाउंडेशन, शिरडी में 25 मार्च को होगा भक्त सम्मेलन

प्रीतम सिंह भाटिया केंद्रीय उपाध्यक्ष नानक साईं फाउंडेशन

महाराष्ट्र: प्रीतम सिंह भाटिया केंद्रीय उपाध्यक्ष नानक साईं फाउंडेशन बनाए गए हैं। साईं मानव सेवा ट्रस्ट के संरक्षक एवं अध्यक्ष तथा युवा पत्रकार प्रीतम सिंह भाटिया को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने आधिकारिक पत्र जारी कर जानकारी दी।

फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने बताया कि प्रीतम सिंह भाटिया लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनके सक्रिय योगदान और समाजसेवा को देखते हुए उन्हें नानक साईं फाउंडेशन का केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

प्रीतम सिंह भाटिया केंद्रीय उपाध्यक्ष नानक साईं फाउंडेशन

प्रीतम सिंह भाटिया को यह जिम्मेदारी मिलने पर साईं मानव सेवा ट्रस्ट, ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, रंगरेटा महासभा, साईं धाम ट्रस्ट, साईं सेवा ट्रस्ट सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

बताया जाता है कि प्रीतम सिंह भाटिया पत्रकारों की अग्रणी संस्था ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव हैं और साथ ही झारखंड ऑब्जर्वर के संपादक भी हैं।

नियुक्ति के बाद प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि नानक साईं फाउंडेशन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर शिरडी में एक भव्य नानक साईं भक्त सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली, महाराष्ट्र और झारखंड से साईं भक्त शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन को सफल बनाने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नानक साईं फाउंडेशन के साथ-साथ साईं मानव सेवा ट्रस्ट, साईं सेवा ट्रस्ट और साईं धाम ट्रस्ट जैसी संस्थाएं भी सक्रिय रूप से प्रयास कर रही हैं।

फाउंडेशन के अध्यक्ष पंढरीनाथ बोकारे ने बताया कि संस्था का मुख्यालय महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरु गोविंद सिंह की तपोभूमि हुजूर साहिब में है। वर्तमान में संस्था का कार्यक्षेत्र महाराष्ट्र, पंजाब और नई दिल्ली में सक्रिय है तथा अब इसे बिहार और झारखंड तक विस्तारित किया जा रहा है।

http://महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *