Gamharia: रपचा के पूर्व मुखिया जवाहरलाल के चाचा रामधन महाली का निधन

गम्हरिया: रपचा पंचायत के पूर्व मुखिया जवाहरलाल महाली के चाचा वायोवृद्ध रामधन महाली नहीं रहे। रपचा स्थित उनके आवास में हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। इसको लेकर गांव में शोक की लहर है।

ये भी पढ़े: GAMHARIYA SAD NEWS: गम्हरिया जगन्नाथपुर पंचायत की बीमार चल रही मुखिया सिमरन सामड का निधन ,क्षेत्र में शोक की लहर

शोक की घड़ी में जोशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामू मुर्मू,आजसू नेता अंगूर महतो, अमीन मंडल सहित गणमान्य लोग व ग्रामीण उनके घर पहुंचे एवं मृतक के पुत्र राकेश सहित परिवार को ढ़ाढ़स बंधाया। दिवंगत रामधन महाली का दाह संस्कार गांव के श्मशान घाट में हुई। ग्रामीण व परिजन मौजूद थे।पूर्व मुखिया जवाहरलाल महाली ने बताया कि दिवंगत रामधन महाली अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *