Ranchi Purendra congratulated Godda MLA Sanjay Yadav:गोड्डा विधायक संजय यादव को पुरेंद्र ने दी बधाई

रांची: राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेंद्र नारायण सिंह ने रांची स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में गोड्डा के नवनिर्वाचित विधायक संजय प्रसाद यादव से मुलाकात कर पूरे प्रदेश में राजद के शानदार जीत के लिए बधाई दिया.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि 6 सीटों पर चुनाव लड़ने और जीत का बेहतरीन स्ट्राइक रेट होने पर पूरे प्रदेश के राजद कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैंl उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में राजद कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर महागठबंधन के कई प्रत्याशी जीत कर आए हैंl भविष्य में राजद झारखंड में एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और प्रदेश में कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आवाज बनकर काम करेगी.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से झारखंड मंत्रिमंडल में दो मंत्री बनाए जाने की मांग की हैl उन्होंने गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव और देवघर विधायक सुरेश पासवान को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग की है।पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ रांची गए प्रतिनिधिमंडल में एसडी प्रसाद, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, एसएन यादव, देव प्रकाश, मनोज चौरसिया, प्रमोद गुप्ता, संतोष कुमार सिंह मिथिलेश कुमार झा, सत्येंद्र प्रभात, संजय कुमार शामिल थे

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज