दुष्कर्म के आरोपी को किरीबुरू पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Gua:- किरीबुरु थाना अन्तर्गत कलैता गांव निवासी चार बच्चों की मां के साथ मारपीट कर, हत्या करने की धमकी देकर उसका बलात्कार करने का आरोपी पीड़िता का देवर जक्रियस किस्पोट्टा पिता पौलुस किस्पोट्टा को किरीबुरु थाना प्रभारी फिलमोन लकडा़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे 30 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित महिला ने अपने देवर जक्रियस किस्पोट्टा के खिलाफ किरीबुरु थाना में कांड संख्या- 15/22, दिनांक 20.5.22, धारा-341/323/307/504/506/376 के तहत मामला दर्ज कराया था। बातचीत के दौरान महिला ने बताया की उसका पति वर्ष 2012 से एक आपराधिक मामले में जेल में बंद है।

वह किसी तरह मेहनत, मजदूरी कर अपना व परिवार का पेट पाल रही है। पति के नहीं रहने की वजह से उसका देवर हत्या और उसके साथ दुष्कर्म करने की धमकी देता रहता था। 18 मई को वह शराब के नशे में घर में घुस गया और मारपीट कर दुष्कर्म किया। फिर अगले दिन 19 मई को जब वह घर में अपने बच्चों के साथ सोई थी तो देवर शराब के नशे में पुनः दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की और हत्या करने की कोशिश की।महिला को घायल स्थिति में किरीबुरु पुलिस ने सेल अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़िता ने बताया की उसका देवर घर में रखा चावल, महुआ, राशन कार्ड, आधार कार्ड आदि भी ले गया था। गिरफ्तारी के बाद जक्रियस ने सभी समान उसके घर व बक्सा में रखने की बात बताई।दूसरी तरफ जक्रियस के पिता पौलुस किस्पोट्टा ने बताया की जक्रियस बहुत बदमास है।उसने ओडिशा के केवलंग निवासी एक लड़की से शादी किया था जिससे 4 लड़की व एक लड़का है। तीन वर्ष पूर्व पत्नी व बच्चों को भी मारपीट कर भगा दिया है।इसके आतंक से हम सभी गांव में रहने से डर रहे थे।किरीबुरु थाना प्रभारी ने पीड़ित महिला व उसके ससुर आदि को थाना में बैठाकर खाना खिलाया एंव एक बोरा चावल की व्यवस्था करा उसे घर भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *