नौ सूत्री मांगों को लेकर अड़े राशन डीलर, दो जुलाई से हड़ताल में रहने राशन डीलरों ने किया एलान

ज्ञापन सौंपते राशन डीलर

Chaibasa :- राज्य स्तरीय डीलर संघ के आह्वान पर चाईबासा के भी महिला समूह और राशन डीलर 2 जुलाई से हड़ताल पर रहेंगे. इस बाबत राशन डीलर संघ चाईबासा ने सदर बीडीओ को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपते हुए उक्त जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें :- देश भर के राशन डीलरो का 11 सूत्री मांगों के साथ दिल्ली जंतर-मंतर में दिया धरना-प्रदर्शन

ज्ञापन सौंपते राशन डीलर
ज्ञापन सौंपते राशन डीलर

राशन डीलरों ने कहा कि 5 जून को जिला मुख्यालय में नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया था, पर कोई पहल नहीं की गई. इससे राशन डीलर आहत हैं। 30 जून तक सरकार द्वारा पहल नहीं की जाती है तो 2 जुलाई से हड़ताल शुरू हो जाएगा.

सदर बीडीओ को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में सदर प्रखंड डीलर संघ के मन्नाराम कुदादा, गुरुचरण पूर्ति, सोनाराम पूर्ति, मुश्ताक अहमद, राजेन्द्र कच्छप, गणेश कच्छप, तुराम पाड़ेया समेत जनवितरण प्रणाली संचालित करने वाली महिला समूह की प्रतिनिधि शामिल थी.

इसे भी पढ़ें :- http://Saraikela Woman Recovered: सड़क किनारे बेसुध पड़ी मिली महिला, अनहोनी की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *