आदित्यपुर: वार्ड 22 की जनता को स्वच्छ और सस्ती ईंधन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। स्थानीय वार्ड पार्षद अंजू सिंह के नेतृत्व में 19 मार्च से गेल गैस इंडिया लिमिटेड (GAIL Gas India Ltd.) के सहयोग से गैस कनेक्शन दिलाने और पंजीकरण करवाने का विशेष शिविर शुरू किया गया है। यह अभियान 22 मार्च तक निरंतर जारी रहेगा।
जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान
आम जनता को पंजीकरण प्रक्रिया में कोई असुविधा न हो, इसके लिए वार्ड 22 के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। शिविर स्थल पर मौजूद प्रतिनिधि न केवल लोगों के दस्तावेज़ों की जांच कर रहे हैं, बल्कि उन्हें पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के फायदों और सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दे रहे हैं।
सहयोग में जुटे मुख्य नाम इस जन-कल्याणकारी कार्य में श्री प्रकाश मेहता, रंजन सिंह , संजीव कुमार सिंह (बबुआ सिंह), चाचा चौधरी, हेमंत ठाकुर, प्रतिमा कुशवाहा, राजा घोष, एडवोकेट संजीव कुमार, चंदेश्वर चाचा, कृष्णा मजूमदार, लालबाबू और मोहन कुमार तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहकर लोगों की मदद कर रहे हैं।
पार्षद अंजू सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य हर घर तक सुरक्षित गैस पाइपलाइन पहुँचाना है, ताकि गृहिणियों को सिलेंडर खत्म होने की चिंता से मुक्ति मिल सके। उन्होंने वार्ड के शेष निवासियों से अपील की है कि वे 22 मार्च तक इस शिविर का लाभ उठाएं।








