संत जेवियर्स बालिका विद्यालय में हुआ गणतंत्र दिवस समारोह, जिला परिषद अध्यक्षा सुश्री लक्ष्मी सुरेन ने किया झंडोत्तोलन

Chaibasa :- संत जेवियर्स बालिका विद्यालय चाईबासा में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्षा सुश्री लक्ष्मी सुरेन के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया.

विज्ञापन

 

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर भाषण, सामूहिक नृत्य एवं सामूहिक गान विद्यालय एवं कॉलेज की छात्राओं के द्वारा सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया. सुश्री लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि हमारे पश्चिमी सिंहभूम जिला के बहुत से छात्राओं ने जिला स्तरीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई क्षेत्रों में योगदान देकर अपना क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन किया है.

छात्राओं को शुभ संदेश देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जो भी प्रतिभा इस जिले से उभरे हैं उन से प्रेरित होकर आप सब भी आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करें. सिस्टर गुलाबी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित की एवं धन्यवाद ज्ञापन उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापिका सिस्टर नीलिमा केरकेट्टा के द्वारा किया गया. इस मौके पर अतिथिगण उपस्थित रहे एवं कॉलेज के शिक्षकवृन्द और छात्राओं का विशेष योगदान रहा.

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *