Adityapur :अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, धंधेबाज भी गिरफ्तार

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धीराजगंज के सतबहिनी में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए लाखों मूल्य के अवैध शराब बरामद करते हुए संचालक को गिरफ्तार किया है।
मामले का खुलासा आदित्यपुर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने किया। मौके पर इन्होंने बताया कि सतबहिनी के धीराजगंज में बाबू महतो नामक व्यक्ति के घर पर अवैध शराब फैक्ट्री संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू महतो को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद तलाशी के क्रम में पुलिस ने आरोपी के घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री, भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद किया जिसका मूल्य लाखों में है। पुलिस ने छापामारी के क्रम में मौके से तीन मोटरसाइकिल समेत आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब फैक्ट्री उद्भेदन के बाद फैक्ट्री संचालन से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जांच की जा रही है। इसके अलावा बनाए गए अवैध शराब को कहां सप्लाई किया जा रहा था इसकी भी पड़ताल की जा रही है। छापामारी अभियान में थाना प्रभारी राजन कुमार के साथ सब इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ,मनीष कुमार ,अरुण कांत पांडे, राहुल कुमार ,मोहम्मद मकसूद अहमद ,राजू राणा ,एसआई जयनारायण शर्मा, आरक्षी श्रवण कुमार, जितेंद्र चौहान, अशोक यादव और विकास कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

​चांडिल डैम विस्थापित

Chandil News: चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर सुवर्णरेखा परियोजना कार्यालय में समीक्षा बैठक, विधायक सविता महतो ने उठाई मांगें, विस्थापितों को मिलेंगे पुनर्वास कार्ड और मुआवजा, विशेष कैंप लगाने का निर्णय