एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग: फ्रेंड्स कोल्ट्स ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को 109 रनों से हराया, क्वार्टर फाइनल की राह मजबूत

Chaibasa (चाईबासा) । एसआर रूंगटा बी-डिविजन क्रिकेट लीग 2026-27 में फ्रेंड्स कोल्ट्स चाईबासा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष की उपविजेता टीम जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को 109 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ फ्रेंड्स कोल्ट्स ने पूरे चार अंक हासिल किए और ग्रुप में आठ अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। टीम का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।

 

एस.आर. रुंगटा बी-डिवीजन लीग 2025-26 : प्रताप क्रिकेट क्लब ने टाउन क्लब को हराया, पूरे 4 अंक किए हासिल

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स कोल्ट्स ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए।

 

टीम की ओर से गगन विक्रांत टोपनो ने आठ चौकों की मदद से 58 रन और गौरव कुमार पान ने सात चौकों की सहायता से 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा धोनी भाटिया और तापस बेहरा ने 29-29 रन, जबकि यश राज ने 23 रनों का योगदान दिया।

 

जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की ओर से राजवीर ने 32 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अनिल यादव को दो तथा मुजम्मिल को एक विकेट मिला।

 

मो. आमीर की घातक गेंदबाजी से ढही जगन्नाथपुर की टीम

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की टीम फ्रेंड्स कोल्ट्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 13 ओवर में महज 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जगन्नाथपुर की ओर से अमजद ने दो चौके और छह छक्कों की मदद से 41 रन बनाए, जबकि निखिल शुक्ला ने एक चौका और तीन छक्कों की सहायता से 27 रन जोड़े।

 

फ्रेंड्स कोल्ट्स की जीत के हीरो मो. आमीर रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं धोनी भाटिया ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र छह रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

इस तरह फ्रेंड्स कोल्ट्स चाईबासा ने 109 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

अगला मुकाबला फ्रेंड्स क्लब और लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब के बीच

लीग में अगले दिन फ्रेंड्स क्लब चाईबासा का मुकाबला लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर से होगा। फ्रेंड्स कोल्ट्स की इस जीत से ग्रुप में उसकी स्थिति मजबूत हुई है और टीम की नजरें अब क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने पर होंगी। 

 

http://एस आर रूंगटा बी-डिवीजन लीग : शाह स्पोर्ट्स अकादमी चक्रधरपुर पहुंचा सेमीफाईनल में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण; पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह बोले- सूर्य की एक समान लालिमा जीवन के उतार-चढ़ाव में चरित्र बनाए रखने की देती है सीख, घाट पर मिट जाता है अमीर-गरीब का भेद