श्री श्री 1008 देवराहा बाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष बिदेश्वर झा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने दिया विशेष योगदान
Adityapur (आदित्यपुर) : गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर श्री श्री 1008 देवराहा बाबा ट्रस्ट द्वारा गौ-सेवा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए देवरिया जिले स्थित देवरहा बाबा के मुख्य आश्रम में आवश्यक सेवा सामग्री भेजी गई।
इस पुनीत कार्य का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री श्री बिदेश्वर झा जी (बाबाजी) के कुशल मार्गदर्शन और श्रद्धालुओं के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ।

Adityapur: श्री श्री 1008 देवरहा बाबा 35वीं पुण्यतिथि पर विशेष पूजन का आयोजन 21 जून को
आश्रम में रह रही गौ माता की सेवा और आगामी मौसम में उनके बेहतर रखरखाव को ध्यान में रखते हुए भक्तों द्वारा 20 पीस बड़े आकार के त्रिपाल, 25 किलो मजबूत रस्सी, 12.5 किलो ताजे सेब की पेटी, तथा प्रसाद स्वरूप लड्डू व अन्य खाद्य सामग्री भेजी गई है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने इस सामग्री को सुव्यवस्थित रूप से आश्रम तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की, ताकि गौ-सेवा के कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहे।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री श्री बिदेश्वर झा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि सनातन परंपरा में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है, जो प्रकृति और गौ-वंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य पर यह सेवा सामग्री गौ माता की सेवा और आश्रम की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भेजी जाती है। उन्होंने इस नेक कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करने वाले सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज से गौ-संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं में इस सेवा कार्य को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।








