महिला के साथ मारपीट कर कंधा तोड़ने के आरोपी को आरआईटी पुलिस ने भेजा जेल

Adityapur: आरआईटी थाना पुलिस ने मीरुडीह राधा कृष्ण मंदिर के पास गाय के खूंटे से महिला को मारकर जख्मी करने के आरोपी भोला सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरआईटी थाना क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर के पास गाय बांधने को लेकर भोला सिंह और पड़ोसी शांति देवी नामक महिला के बीच विवाद हुआ, जिस पर आक्रोशित भोला सिंह ने गाय के खूंटा से महिला पर जोरदार वार किया जिससे महिला का बाया कंधा टूट गया. इस घटना में बीच -बचाव करने पहुंची महिला की बेटी भी घायल हो गई. पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला शांति देवी को इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया और आरोपी भोला सिंह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *