गम्हरिया: गंजिया बराज के पास सड़क दुर्घटना, बाइक सवार की मौत, घायलों को भेजा गया एमजीएम अस्पताल

Gamhariya: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गंजिया बराज के पास बीती रात को एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई.जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं.
जानकारी देते हुए घायल नवदीप मंडल ने बताया कि वे मूल रूप से धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत छौड़ैया गांव के निवासी हैं वर्तमान में गम्हरिया में रहते हैं. जो राजनगर की ओर एक श्राद्ध कर्म में भाग लेने जा रहे थे. उनकी मोटरसाइकिल पर वे उनकी धर्मपत्नी नमिता मंडल और उनकी बुआ चौपाला मंडल सवार थी. गंजिया बराज पहुंचते-पहुंचते अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वे मौके पर गिर गए. गाड़ी के रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक सवार तीनों गाड़ी से गिर गए जिससे उनकी बुआ चौपाल मंडल की मौके पर ही मौत हो गई और और उनकी धर्मपत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद लोगों ने उन्हें उचित इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, सूचना मिलते ही राष्ट्रीय सुढ़ी समाज के झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल और कोल्हान सह प्रभारी विष्णु मंडल जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचे और इलाज में सहयोग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *