Chaibasa: टाटा कॉलेज चाईबासा ST/GEN छात्रावास के इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सदर एसडीपीओ ने किया पुरुस्कृत, सफल होने के टिप्स भी दिए

Chaibasa:- वर्ष 2022 के टाटा कॉलेज छात्रावास के विज्ञान संकाय एवं कला संकाय में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सदर एसडीपीओ दिलीप खलखो ने पुरुस्कृत किया। सदर एसडीपीओ दिलीप खालको ने अपने जीवन में सफल हुए संघर्ष एवं वर्तमान में सदर डीएसपी के रूप में कार्यरत की बातों को विद्यार्थियों के समक्ष रखा और हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ये आपके जीवन का आखरी पुरुस्कार नहीं है, आने वाले दिन में इससे बड़ी बड़ी पुरुस्कार हासिल करने की सपना देखें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बिना संघर्ष एवं बिना मेहनत के लिए कुछ हासिल नहीं होता है। उन्होंने जीवन में नई ऊंचाइयों को सफल होने के लिए कई सारे टिप्स बताए। सम्मानित सभी विद्यार्थियों को उन्होंने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिया।

 

ये रहे उपस्थित –

मौके पर उपस्थित टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एस सी दास, ने कहा कि शिक्षा में जो ताकत है और किसी में नहीं है। उपस्थित पूर्व प्राचार्या कस्तूरी बोईपाई, कोल्हान विवि छात्र प्रतिनिधि सचिव सुबोध महाकुड़, टाटा कॉलेज छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हांसदा, पीजी विभाग छात्रसंघ अध्यक्ष सनातन पिंगुवा, संजीत बिरुवा, अभिमन्यु राउत, दिनेश महतो, पीपुन बारीक, राजेश पुरती, दीपक नायक, पाण्डु हेम्ब्रम अन्य सभी छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित थे।

पुरुस्कृत होने वाले छात्र –

जेनेरल होस्टल के विज्ञान संकाय से प्राप्त अंक बलराम मंडल – 390, सूर्य सिंह मुंडा – 349, मधुसूदन तिरिया – 316 कला संकाय गुरुचरण गोप -347 एवं आदिवासी बल कल्याण छात्रावास से विज्ञान संकाय में प्राप्त अंक विवेक मुंडरी -390 कला संकाय में नागेन मुर्मू – 330, कृष्णा चन्द्र सोय -350

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *