भारी वर्षा के कारण लोगों के घरों में घुसा पानी, सड़क पर चलना हुआ दुभर

Chaibasa:- रविवार को लगातार हो रही भारी बारिश के कारण किरीबुरू – मेघाहातुबुरू की जन जीवन अस्त व्यस्त हो गई है। रविवार को तेज हवा के साथ आंधी व बारिश लगातार होती रही, पुरा क्षेत्र मे कोहरे ढक गया। जोरदार वर्षा होने के कारण मेघाहातुबुरू सेल कर्मचारी आवासीय क्षेत्र के बीच सड़क पर भी पेड़ों की डाली टूट कर गिर गई। जिससे आवासीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई।

भारी वर्षा से किरीबुरू मेघाहातुबुरू के कई कर्मचारियों के आवासों के साथ साथ दुकानों में पानी घुस गया। भारी वर्षा के कारण सड़क किनारे सारा मालवा कर्मचारी आवास की सड़कों पर बिखर गया। जोरदार वर्षा से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

भारी वर्षा के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इतना ही नही स्थानिय लोगों के घरों पानी घुस जाने के कारण कई लोगों को शौच आदि में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वर्षा के कारण किरीबुरू मेघाहातुबुरू के विभिन्न चौक-चौराहों में जल – जमाव हो गया है। जिससे पैदल सडकों पर चलने वाले लोगों को आने-जाने में भी कठिनाई भी हो रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *