अरका जैन विश्वविद्यालय में ‘आरंभ ’26’ संपन्न, नर्सिंग विद्यार्थियों को मिले सेवा और समर्पण के मंत्र

छह दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम में अस्पतालों के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, विद्यार्थियों को अनुशासन और मानवीय संवेदनाओं के साथ मरीजों की सेवा करने की दी सीख

जमशेदपुर। अरका जैन विश्वविद्यालय (एजेयू) के स्कूल ऑफ नर्सिंग में नव नामांकित बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम विद्यार्थियों के स्वागत में आयोजित छह दिवसीय स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम ‘आरंभ ’26’ का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, संस्थागत मूल्यों, अनुशासन और नर्सिंग पेशे की जिम्मेदारियों से परिचित कराया गया। विशेषज्ञों ने नर्सिंग को सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व बताया।

Adityapur News: अरका जैन यूनिवर्सिटी में टेक्निका 6.0 का भव्य शुभारंभ, 5 हजार से अधिक विद्यार्थी दिखा रहे प्रतिभा

समापन समारोह में ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, जमशेदपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर ए. धर्मा राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, गम्हरिया के मेडिकल ऑफिसर-इन-चार्ज डॉ. अनंत के. महतो, भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी एवं इमोशनल इंटेलिजेंस कोच लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सिन्हा, मदर टेरेसा टाटा मोटर्स हॉस्पिटल की सीनियर मैनेजर एलिजाबेथ डी. एंटनी तथा किशनगंज, बिहार स्थित रेडिएंट इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस की प्राचार्या प्रो. मनीषा अग्रवाल ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

 

छह दिनों तक चले विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने बेहतर मरीज देखभाल, भावनात्मक समझ, पेशेवर व्यवहार, नैतिक मूल्यों और कार्यस्थल पर अनुशासन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नर्सिंग क्षेत्र में सेवा भावना, संवेदनशीलता और समर्पण को प्राथमिकता देने के साथ निरंतर सीखते रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम के माध्यम से नए विद्यार्थियों को अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों और शिक्षाविदों से संवाद करने तथा उनके व्यावहारिक अनुभवों से सीखने का अवसर मिला। इससे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य सेवा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और पेशेवर प्रतिबद्धता को समझने में मदद मिली।

समापन समारोह में विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी, रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, जॉइंट रजिस्ट्रार डॉ. जसबीर सिंह धनजल, पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) एस.एस. रजी तथा स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंस की डीन प्रो. (डॉ.) ज्योतिर्मयी साहू ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या श्रीमती जीनू एनी जोसेफ ने किया।

रजिस्ट्रार डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान अनुशासन एवं ईमानदारी बनाए रखने और निरंतर ज्ञान अर्जित कर भविष्य में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

http://Jamshedpur: अरका जैन यूनिवर्सिटी : “नवोत्सव 2026” में दिखी शक्ति और भारतीय संस्कृति की अद्भुत छटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *