Santhal Pargana Politics: चंपाई सोरेन के भोगनाडीह एजेंडे पर बरसे गणेश महाली, कहा- सरकार को बदनाम करने की साजिश ,संथाल आदिवासियों को ठग रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री’

सरायकेला : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य और सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के हालिया बयानों पर कड़ा प्रहार किया है।

ये भी पढ़ें:- Saraikela Ganesh Mahali appointment: झामुमो केंद्रीय समिति में गणेश महाली की एंट्री, सरायकेला में खुशी की लहर

पत्रकारों से बातचीत के दौरान महाली ने आरोप लगाया कि चंपाई सोरेन ‘भोगनाडीह’ के मुद्दे को ढाल बनाकर संथाल परगना के भोले-भाले आदिवासियों को गुमराह करने और सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

गणेश महली ने कहा कि चंपाई सोरेन बार-बार सरकार को चुनौती देते हैं, लेकिन धरातल पर वे केवल जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अब ‘आदिवासी कार्ड’ खेल रहे हैं और सरकार के खिलाफ झूठी साजिशें रच रहे हैं। महाली के अनुसार, संथाल परगना में चंपाई सोरेन की राजनीति पूरी तरह विफल हो चुकी है, जिसके कारण वे हताशा में आकर बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं।

​महली ने ‘हूल दिवस’ का उदाहरण देते हुए कहा कि उस मौके पर उमड़ी भारी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड की वर्तमान सरकार ही आदिवासियों और मूलवासियों की सच्ची हितैषी है। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि चंपाई सोरेन केवल अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए संथाल की जनता के साथ धोखा कर रहे हैं, लेकिन राज्य की जनता अब उनके इन ‘कारनामों’ से भली-भांति परिचित हो चुकी है।

http://Saraikela Jmm Leader Ganesh Mahali Statement: गुरुजी के निधन शोक में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर चंपाई ने किया गुरु जी का अपमान: गणेश महाली

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन