Saraikela accused arrested: युवक को आग से जलाने के प्रयास मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Saraikela : जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस ने युवक को आग से जलाने के प्रयास मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपी कपाली निवासी राहुल सिंह, मंगल माझी और भोलू अंसारी हैं.

 

इसे भी पढ़े :- http://Adityapur Office Corporate Look:  पीएचईडी एसई कार्यालय को पहली बार कॉरपोरेट लुक देने की तैयारी, स्टाफ क्वार्टर- कार्यपालक अभियंता कार्यालय का भी होगा कायाकल्प

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपाली ओपी क्षेत्र निवासी लादेन महतो को बीते 15 फरवरी की रात आपसी विवाद होने पर तीनों आरोपियों ने पेट्रोल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया था. घटना की जानकारी कपाली पुलिस को मिलने के बाद घायल युवक को इलाज के लिए फौरन एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां घायल हुए युवक की स्थिति गंभीर बनता देख उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था. इस बीच घायल युवक के परिजनों द्वारा मामला दर्ज कराया गया. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आग लगी करने के फरार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें:- http://Seraikela house theft: बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बर्तन तक ले गए चोर

पेट्रोल छिड़क कर जलाने का किया था प्रयास

घटनाक्रम के अनुसार बीते 15 फरवरी की रात तीनों आरोपियों ने मिलकर लादेन महतो के ऊपर डब्बे में रखे पेट्रोल को छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया था. हालांकि इस घटना में घायल आंशिक रूप से जला था. वही ममले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कांड दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप