सरायकेला : डीसी ने अधिकारियों को जलमग्न क्षेत्रों में प्रभावित लोगों की मदद करने का दिया आदेश

Saraikela: डीसी अरवा राजकमल ने जिले के प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद करने का आदेश निकायों के अधिकारियों और अंचलाधिकारियों को जारी किया है. साथ ही संबंधित निकायों के हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. डीसी के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न जलमग्न क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद एवं राहत पहुंचाने का प्रयास जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को करना है.

इसी के तहत चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल की देखरेख मे चांडिल डैम क्षेत्र में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलधिकारी को निर्देश मिला है. वहीं, सरायकेला नगर क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी और अंचलधिकारी को, जबकि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर व अंचलधिकारी गम्हरिया और कपाली नगर निगम क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी व अंचलाधिकारी चांडिल को प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर प्रभावित लोगों की मदद करने का आदेश दिया गया है.

जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर
नगर पंचायत सरायकेला
कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला- +918825186896,
अंचलधिकारी सरायकेला – +917091275285
नगर निगम आदित्यपुर
अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर – +919472709270,
अंचलधिकारी गम्हरिया – +919430144892
नगर परिषद कपाली
अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल – +918002969234
कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कपाली – +916202912882/+919905655858,
अंचलधिकारी चांडिल – +919990448851
ईचागढ़ / चांडिल
अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल – +918002969234
प्रखंड विकास पदाधिकारी इचागढ़ – +919905706914
अंचलधिकारी इचागढ़ – +919608030955

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग