Saraikela elephant killed : हाथी ने कुचल कर मारा ,सेल्फी लेने के चक्कर में गई जान

सरायकेला: जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाहातु- पिलीद चांदनी चौक जंगल के  पास जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. मृत व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी 37 वर्षीय अशरफुल हक के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि मृतक जंगल में निकले जंगली हाथी को देखने और सेल्फी लेने गया था. इस बीच उग्र जंगली हाथी ने व्यक्ति को कुचल कर मार डाला. बताया जाता है कि उक्त जंगली हाथी का आतंक दिनों -दिन बढ़ता जा रहा है. जिससे ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे हैं. इधर घटना के बाद ईचागढ़ पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाना पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
मृतक टेबल -कुर्सी बेचने का करता था काम
प्राप्त जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय मृतक अशरफुल हक  आसपास के क्षेत्र में टेबल- कुर्सी बेचने का काम करता था और विगत कुछ दिनों से यहां रह रहा था. इधर घटना के बाद वन विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. जिसके बाद वन विभाग भी आगे छानबीन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *