गुप्त सूचना पर पुलिस ने भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के एक सदस्य को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Chaibasa:- पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के एक सद्स्य को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. पूछताछ करने के बाद कागजी कार्यवाही पूरी कर जेल भेज दिया गया है.

 

जानकारी अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना मे विगत दिनांक 8 अक्टूबर 2017 को दर्ज मामले से संबंधित अभियुक्त किशन केराई को पुलिस ने लगभग 6 वर्ष के बाद पकड़ने मे सफलता हासिल की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि जेटेया थाना में फरार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के हथियारबंद दस्ता के सदस्य प्राथमिकी अभियुक्त किसन केराई उर्फ डुकरे केराई उर्फ किसन डुकरे जेटेया थाना क्षेत्र के सुकरीपाड़ा निवासी चाईबासा मे माघे पर्व मनाने अपने घर आया हुआ है. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी जेटेया के नेतृत्व में एक छापामारी दल के द्वारा अभियुक्त के घर में घेराबन्दी कर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में काण्ड में फरार प्राथमिकी अभियुक्त किसन केराई उर्फ डुकरे को सशस्त्र बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत उक्त अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में उग्रवादी दस्ता में रहकर किये गये काण्डों / अपराधों को स्वीकार किया है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसन केराई उर्फ डुकरे केराई उर्फ किसन डुकरेविगत दिनांक 8 अक्टूबर 2017 के अलावा कई काण्डों में नमजद अभियुक्त है औ वो फरार चल रहा था.

गिरफ्तार नक्सली का नाम एवं पता :-

किसन केराई उर्फ डुकरे केराई उर्फ किसन डुकरे उम्र करीब 22 वर्ष पे0 तुरी केराई, सा०- सुकरीपाड़ा, थाना- जेटेया, जिला-प०सिंहभूम चाईबासा

गिरफ्तार नक्सली का अपराधिक इतिहास:-

1. गुवा थाना काण्ड सं0-03 / 2016 दि० – 31.01.2016 धारा-147/148/149/341/323/

379 / 435 भा0द0वि0 एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

2. गुवा थाना काण्ड सं0-02/2017 दि0-07.01.2017 धारा-147/148/149/ 435 भा0द0वि0 एवं

17 सीएलए एक्ट

3. गुवा थाना काण्ड सं0-27/2017 दि० – 06.09.2017 धारा-147/148/149/307 / 353 भा0द0वि0 25 (1-ए/27/35 आर्म्स एक्ट 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 17 सीएलए  एक्ट एवं 10/13 यू०ए०पी० एक्ट ।

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,